राजनांदगांव

विशाल संस्कृति यात्रा निकाली
06-Mar-2023 2:49 PM
विशाल संस्कृति यात्रा निकाली

राजनांदगांव, 6 मार्च।  महिला उत्थान मंडल राजनांदगांव द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशाल संस्कृति यात्रा निकाली गई।
इस संस्कृति रक्षा यात्रा में महापौर हेमा देशमुख ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा आश्रम से निकाल कर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते शीतला माता मंदिर में सम्पन्न हुई । यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
यात्रा में शामिल महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि नारी शक्ति अपनी सशक्तिकरण का परिचय हमारे भारतीय इतिहास में अनेक रूपों में हमको दे गई महारानी लक्ष्मीबाई के रूप में। रानी दुर्गावती के रूप में जीजाबाई के रूप में अनेक ऐसी शक्तियां हैं, जो इतिहास को याद दिलाती है। महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष एरिना चंद्रवंशी ने संदेश दिया कि नारी तू नारायणी है, अपनी महिमा में जागकर राष्ट्र व देश में अपना योगदान दे।  यात्रा में हमारे भारत देश की महान नारियों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।
सदस्य तृप्ति वैष्णव, संगीता साहू व प्रियल डेमबानी ने संयुक्त रूप से बताया कि देशभर में महिला मंडल द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपने विचार रखे। इस यात्रा में ममता साहू, नीतू लहरवानी, पूजा, सरिता, एकता, शिखा डेमबानी, किरण नरेडी, सुषमा भोजवानी, प्रभा साहू, मालती जंघेल, रेखा बहन, अंजू बख्सी, सोम साहू, रानी कटियारा, कोमल लहरवानी, निर्मला पंजवानी आदि का विशेष सहयोग रहा ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news