राजनांदगांव
संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप मनाएं होली - कमल
06-Mar-2023 2:51 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च। जिला भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप होली का पर्व मनाएं। होली का यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो अब विश्वभर में मनाया जाने लगा है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग इस दिन एक अग्नि जलाते हैं और भगवान विष्णु के लिए भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय का जश्न मनाते हैं।
श्री सोनी ने कहा कि होली का महत्व होली का त्योहार मुख्य रूप से वसंत ऋतु यानी वसंत की फसल के समय मनाया जाता है, जो सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माना होता है और हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने में मनाई जाती है।