गरियाबंद

कांग्रेसियों ने बताया जनहितैषी, भाजपा ने कहा जनता को छलने वाला बजट
12-Mar-2023 7:14 PM
कांग्रेसियों ने बताया जनहितैषी, भाजपा ने कहा जनता को छलने वाला बजट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा बीते दिनों वर्ष 2023-24 को लेकर वित्तीय बजट को लेकर जहाँ कांग्रेस और भाजपा समर्थित नेताओं और जनप्रतिनिधियों में खासी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कांग्रेस के नेताओं ने बजट को एक ओर जन हितैषी और ऐतिहासिक बताया तो  वहीं भाजपा नेताओं ने इसे प्रदेश की जनता को छलने वाला बजट बताया। इस प्रकार बजट को लेकर दोनो राजनीतिक पार्टियों में  अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो हाफिज खान छत्तीसगढ़ का यह पांचवा जन हितैषी बजट लाये जाने पर मुख्यमंत्री  भूपेश बधेल  बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह  बजट  हर वर्ग को लाभान्वित व भरोसेमंद बजट हैं,वहीं बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का घोषणा युवाओं के लिए फायदेमंद है, और राज्य की अर्थव्यवस्था  बढऩे के साथ जीडीपी बढ़ेगी, जिससे प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी होगी।

शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि जनता के भरोसे वाला बजट है। 4 वर्षों की खुशहाली का अनुभव किया,पांचवें वर्ष में और अधिक वृद्धि की है।चहुंमुखी विकास वाला बजट है। हम सब के कका, हमारे मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवार के हित को ध्यान रखा। घोषणा पत्र में जो वादा किया था, अधिकांश पिछले 4 साल में पूरा हो गया है।किसानों, कृषि मजदूर, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नवीन आयाम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण वाला यह बजट है।

सुरेन्द्र सोनटेके भाजपा  मण्डल अध्यक्ष , नगरपालिका उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की जनता को धोखे में रखने वाला बजट है, यह काल्पनिक है 2018 के घोषणा पत्र में किए वादों का कोई अस्तित्व दिखाई नहीं देता यह चुनावी बजट है सरकार के पास लगभग 6 माह का समय बचा हुआ है, 2018 के घोषणा पत्र में किए वादे जैसे कर्मचारियों का नियमितीकरण, पत्रकार  सुरक्षा कानून, 200 फुटपार्क बनाना, किसानों का  2 वर्षों का बकाया बोनस, शराबबंदी का घोषणा, शासकीय कर्मचारियों को  चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान, वेतन विसंगति, सर्व वृद्धा पेंशन 60 वर्ष से अधिक नागरिको 1000रु ,75 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों 1500रु प्रति माह सभी विधवा माताओं को 1000रु प्रतिमाह पेंशन राशि देने, जैसे विभिन्न वादे इस बजट में कहीं दिखाई नहीं देता इससे साबित होता है कि यह बजट पूर्णरूपेण काल्पनिक है।  छत्तीसगढ़ जनता को धोखा में रखने वाला बजट है। आने वाले 2023 के चुनाव में  छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जो सबका साथ,सबका विश्वास, सबका विकास वाली सरकार होगी।

आशीष शर्मा भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता किसान युवकों महिलाओं और सभी वर्ग के लिये घोर निराशा का बजट है। प्रदेश सरकार की ओर से जनता को गुमराह कर मूल मुद्दों से छत्तीसगढ़ की जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। यह केवल एक लुभावना बजट है, लेकिन इतने कम समय में कुछ नहीं हो सकता। जब साढ़े चार वर्ष करके दिखाने का था तब कुछ किया नहीं और अब सभी वर्गों को छल रहा है।और वैसे भी इस सरकार को छलने में महारत है सिर्फ अपने घोषणा पत्र के जरिये लोगों को गुमराह कर सरकार में आए थे सरकार बनने के बाद से सभी को छल रहे है। यह बजट राज्य को पीछे की ओर ढक़ेल रहा है। प्रदेश की जनता को अधिकारी-कर्मचारियों को, युवाओं को, किसानों को महिलाओं को उम्मीदें रही लेकिन सभी को छलने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को सबसे पहले ठगा गया 2 साल की बोनस देने की बात आई थी कोई बोनस का प्रावधान उनके लिये नहीं किया गया। शराबंबदी होनी चाहीए थी लेकिन यह बजट ने बता दिया की शराबबंदी कांग्रेस नहीं करेंगी इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, जल मिशन योजना प्रत्येक घर में देने की योजना है लेकिन अभी तक 20 लाख लोगों को भी यह योजना का लाभ नही दे पाई है, और कांग्रेस सरकार के पास आज भी राज्यांश देने के लिये राशि नहीं है, बेरोजगारों को भी झुनझुना दिखाने का काम इस सरकार ने किया है, सिंचाई के क्षेत्र में कांग्रेस ने कोई विशेष परियोजना नहीं बनाई जिसे लेकर यह जनता के बीच जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news