महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 25मार्च। दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समन्वय केंद्र हाई स्कूल में आज 25 मार्च 2023 को ठीक 11.30 बजे शुरू हुआ है। इस बार जिले भर में केवल एक ही मु य मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिसमें लगभग 500 मूल्यांकनकर्ता उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन को लेकर भी समन्वय केंद्र की ओर से अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सभी शिक्षकों की ड्यूटी की सूची भी तैयार जा चुकी थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मार्च के अंतिम सप्ताह से मूल्यांकन का कार्य शुरू करने का आदेश दिया था। फलस्वरूप 25 तारीख विभाग ने तय किया था। स्ट्रांग रूम के लिए द्वारा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार कल पहले सुमन दिन जांचकर्ताओं को अ यास के लिए कम कापियां दी गई हैं। इसके बाद कापियों की सं या बढ़ाई जाएगी।