सूरजपुर

मंत्री प्रेम साय सहित कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष भजन कीर्तन एवं धरना-प्रदर्शन किया
26-Mar-2023 8:30 PM
मंत्री प्रेम साय सहित कांग्रेसियों ने  गांधी प्रतिमा के समक्ष भजन कीर्तन  एवं धरना-प्रदर्शन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 26 मार्च।
प्रतापपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चन्द्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव के मार्गदर्शन में प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चंद्रपुर पहुंचा यहां पर 13 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सडक़ निर्माण का भूमि पूजन किया गया। 

साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गलत तरीके से आरोप लगाकर के उनकी लोकसभा की सदस्यता केंद्र की भाजपा सरकार के कूट रचना द्वारा समाप्त किए जाने पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं कुमार सिंह देव के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के समक्ष भजन कीर्तन एवं धरना प्रदर्शन किया गया, जिससे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार एवं मोदी सरकार को सद्बुद्धि आ सके।

आज के कार्यक्रम में उनके साथ नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता,  जोन प्रभारी मनोज,मंडी के अध्यक्ष बालेश्वर कवल साय, बाल कृष्णा सिंह,सरपंच रामबरन, राजेश सिंह, छतर सिंह, शुगा दल के सदस्य शैला दल, कीर्तन मंडली एवं विभिन्न सांस्कृतिक दलों के सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news