रायगढ़

मुख्यालय में रहें आरआई व पटवारी, अन्यथा होगी कार्रवाई-कलेक्टर
31-Mar-2023 7:31 PM
मुख्यालय में रहें आरआई व पटवारी, अन्यथा होगी कार्रवाई-कलेक्टर

तहसील भवन छाल का काम जल्द शुरू करने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 31 मार्च। आरआई और पटवारियों को बार-बार अपने मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि वे मुख्यालय में नहीं रह रहे हैं। यह गंभीर लापरवाही है, ऐसी शिकायतें मिलने पर अब कार्रवाई होगी। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छाल तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कही।

दरअसल, निरीक्षण के दौरान यह बातें सामने आई कि यहां आरआई और पटवारी मुख्यालय में नहीं मिल रहे हैं।

कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी का मुख्यालय में रहना सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसील कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय है अतरू काम को शुरुआत से व्यवस्थित करते चलें, जिससे पक्षकारों को सुविधा हो। इस दौरान उन्होंने तहसील भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के लिए स्वीकृत ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन करते हुए कहा कि इसमें कार्यालय के सभी शाखाओं के लिए व्यवस्था हो। उन्होंने काम जल्द शुरु कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां उन्होंने पेशेंट वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण किया और अस्पताल में प्रतिमाह होने वाली डिलीवरी की जानकारी ली। यहां अतिरिक्त भवन की मांग रखी गई। इसके साथ अस्पताल में महतारी एक्सप्रेस और शव वाहन की मांग भी स्थानीय लोगों ने रखी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका प्रस्ताव बना कर देने के निर्देश दिए।

 श्री सिन्हा ने ग्राम पोड़ी छाल में जनपद पंचायत धरमजयगढ़ द्वारा बनवाए जा रहे अमृत सरोवर का काम भी देखा। यहां अब तक हुए कार्य के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि यहां मनरेगा से काम करवाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां सरोवर के चारों ओर पिचिंग व प्लांटेशन करवाने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news