गरियाबंद

विनोद साईं के सूफियाना गीतों ने बांधा समा
22-Apr-2023 3:51 PM
विनोद साईं के सूफियाना गीतों ने बांधा समा

नवापारा-राजिम, 22 अप्रैल। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु माताजी सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद व प्रेरणा से राजिम संगत के संयोजन में गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के सिंधी कॉलोनी स्थित निरंकारी सत्संग भवन के समीप ग्राउंन्ड में श्री साध संगत में महात्मा सूफी गायक विनोद साईं एवं बहन सुश्री महक गुडग़ांव दिल्ली की सूफियाना गीतों की एक शाम का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें सूफियाना गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं की तालियों की गडग़ड़ाहट से समूचा गगन मंडल गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। संत निरंकारी मिशन के राजिम संगत प्रमुख गांधी सचदेव ने जानकारी दी कि महात्मा विनोद साईं जी देश के विभिन्न शहरों में जाकर अपनी सूफियाना गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं। अपने सुफियाना गीतो के माध्यम से सतगुरु माताजी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सूफी गायक महात्मा विनोद साईं एवं उनकी टीम के नवापारा आगमन पर संत निरंकारी मिशन के राजिम संगत के द्वारा आतिशबाजी की गई वहीं फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news