गरियाबंद

आप की नई कार्यकारिणी की घोषणा, शीत बने किसान विंग प्रदेशाध्यक्ष
27-Apr-2023 3:04 PM
आप की नई कार्यकारिणी की घोषणा, शीत बने किसान विंग प्रदेशाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 अप्रैल।
  2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना पूरा दम दिखा रही आप पार्टी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह नियुक्ति नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ. सदीप पाठक, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने संयुक्त रूप से जारी किया है। 

इसमें पार्टी ने संगठन में बहुत सारे बदलाव किए हैं। पार्टी ने नए स्टेट जनरल सेक्रेटरी, स्टेट सेक्रेटरी, स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, वीमेन विंग अध्यक्ष, यूथ विंग अध्यक्ष, आरटीआई विंग अध्यक्ष, लेबर विंग अध्यक्ष, लीगल विंग अध्यक्ष, राज्य मुख्य प्रवक्ता, राज्य प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा उपाध्यक्ष, लोकसभा संयुक्त सचिव, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और जिला सचिव, मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। साथ ही साथ इन नियुक्तियों में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष बने शीत चंद्राकर
प्रदेश कार्यकारिणी में अभनपुर क्षेत्र के शीत चंद्राकर को किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति पर अभनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से अजय वर्मा, अभनपुर विस के पूर्व अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, शकुंतला माण्डले, रूखमणी साहू, राज यादव, संजय विश्वकर्मा आदि शामिल है। इस अवसर पर शीत चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी से उसे पूरी ईमानदारी के साथ किसान हित में काम करेंगे। 

प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने किसानों के साथ धोखा किया गया। 2023 में आप आदमी की पार्टी की सरकार बनेगी, तो किसानों को साथ लेकर चलेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news