गरियाबंद

दंतेवाड़ा नक्सली घटना में शहीद जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
29-Apr-2023 3:30 PM
दंतेवाड़ा नक्सली घटना में शहीद जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 अप्रैल।
दंतेवाड़ा के अरनपुर नक्सली घटना में शहीद डीआरजी के दस जवानों एवं वाहन चालक को गुरुवार शाम  भाजपा पदाधिकारियों ने नगर के तिरंगा चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर भाजपाइयों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन व्रत रख पीडि़त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर भाजपाइयों ने नक्सलियों के कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की। 

जपा मंडल गरियाबंद के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, पूर्व महामंत्री रिखी राम यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा, अनूप भोसले, मुकेश दासवानी, आसिफ मेमन, परस देवांगन, नोहर देवांगन, बिंदु सिन्हा, धनजय नेताम, नेहरू साहू, शेषणारायण गजभिए, प्रह्लाद ठाकुर, विष्णु मरकाम, विनोद नेताम, परमेश्वर सेन, हेमंत वर्मा, राधेश्याम पटेल, राजेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news