बस्तर

रावघाट जगदलपुर रेललाइन विस्तार की मांग, बस्तर महाबंद जनजागरण अभियान जारी
06-May-2023 4:26 PM
रावघाट जगदलपुर रेललाइन विस्तार की मांग, बस्तर महाबंद जनजागरण अभियान जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,  6 मई।
रावघाट जगदलपुर रेललाइन विस्तार की मांग को लेकर बस्तर रेल आंदोलन के तहत बस्तर महाबंद जनजागरण अभियान जारी है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को रावघाट जगदलपुर रेललाइन 4 वर्षों में पूरा करने की घोषणा हुई थी, पर आज तक रेल विभाग द्वारा एक इंच कार्य नहीं किया गया है। पदयात्रा, धरना, रेलमंत्री सहित शासन-प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद आज तक काम आरंभ नहीं हुआ। दो वर्षों से चरणबद्ध आंदोलन जारी है। तीसरे चरण में बस्तर रेल आंदोलन द्वारा सर्वसम्मति से बस्तर महाबन्द जनजागरण अभियान का आज 6वां दिन है।

पांचवें दिन शुक्रवार को रेल संघर्ष समिति द्वारा साप्ताहिक बाज़ार लोहंडीगुड़ा, उसरीबेड़ा, छापरभानपुरी, करंजी सहित आड़ावाल बाजार में जनजागरण पम्पलेट, पोस्टर्स, नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

जनजागरण में दशरथ कश्यप, संपत झा, विवेक गुप्ता, शिव नारायण चांडक, कुम्ह सिंह राजपूत, बंटी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news