गरियाबंद

चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की शुरुआत आज से
19-May-2023 8:55 PM
चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की शुरुआत आज से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 19 मई। चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की शुरुआत 20 मई से किया जा रहा है। इस संदर्भ में राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महामंत्री चंदन साहू, धर्मेंद्र ध्रुव की संयुक्त विज्ञप्ति प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार से सुबह 9 बजे चलबो गौठान खोलबो पोल का कार्यक्रम होगा। इसके तहत चिन्हांकित ग्रामों के गौठानों में जाकर घोटालों को उजागर किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं नेतृत्व कर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा एवं प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री विभा अवस्थी की उपस्थिति में चलबो गौठान खोलबो पोल के कार्यक्रम को लेकर ग्राम (चौबेबांधा) (बरोड़ा) (सुरसबंधा) (जेन्जरा) के गौठान  में कार्यकर्ता सुबह से चिन्हांकित स्थलों से अभियान शुरू होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे चंदूलाल साहू पूर्व सांसद,संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक,डॉ राम कुमार साह पूर्व जिलाध्यक्ष ,चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य,रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंजू नायक, उपाध्यक्ष महेश यादव, एवं कोषाध्यक्ष राहुल सेन,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, युवा मोर्चा,किसान मोर्चा मंडल एवं जिला के सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news