महासमुन्द
गायत्री महायज्ञ का आयोजन
31-May-2023 2:45 PM

महासमुंद,31मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ बारोंडाचौक महासमुंद में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। लगभग 200 लोगों ने यज्ञ में आहुति दी, साथ ही पुंसवन, दीक्षा, जन्मदिवस आदि विभिन्न संस्कार नि:शुल्क कराए गए।
यज्ञ संचालन महिला मंडल के पूर्णिमा साहू, खेमीन साहू, कनेश्वरी निषाद, दुलारी चंद्राकर,गंगा साहू, अहिल्या गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सुकदेव साहू, श्याम दुबे, बी एन गुप्ता, रिखीराम साहू, ललित मेश्राम, बोधराम साहू, सांतुलाल साहू, कृपाराम सागर,परस चौहान, लक्ष्मीनाथ साहू,जगदीश साहू, जगमोहन साहू, नीला राम ठाकुर, गंगा साहू, मनोरमा साहू, प्रियंका नागदेवे, राजकुमारी नागदेवे, महिला मंडल, युवा मंडल, वरिष्ठ परिजनए एवं आसपास के परिजनजन उपस्थित थे।