दुर्ग

भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार का विरोध कर पोस्टर अभियान चलाया
05-Jun-2023 4:10 PM
भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार का विरोध कर पोस्टर अभियान चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जून। 
प्रदेश में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला को लेकर भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस सरकार का विरोध कर पोस्टर अभियान चलाया। भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमों जिला दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को लूटने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने के विरोध में आज बाजार चौक उतई से पुरई रोड शराब भट्टी तक बाइक रैली निकालकर पोस्टर अभियान किया गया।

कार्यक्रम को भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने गंगाजल को हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो हुआ नहीं अवैध शराब की बिक्री हो रही है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु ने प्रदेश के भूपेश सरकार को जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला से कांग्रेस को उनकी घोटालेबाज सरकार के रूप में सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ छलावा किया धोखा किया नहीं बेरोजगारी भत्ता दिया। पिछले साडे 4 साल से युवा रोजगार को तरस रहे हैं पीएससी में भर्ती घोटाला से युवा का विश्वास इस घोटालेबाज भूपेश सरकार से मन हट चुका है आने वाले समय में युवा प्रदेश की निकम्मी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव,भाजयुमों महामंत्री मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्रकार, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, भाजयुमों महामंत्री करण सेन,डिलेश गब्बर साहू, भाजयुमों उपाध्यक्ष लुकेश देवांगन, शुभम वर्मा, द्रोण साहू, मंत्री भूषण साहू,भाजयुमों मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू,जिला किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्रकार,रूपेश पारख,लक्ष्मीनारायण साहू,पार्षद योगेश ठाकुर,सतीश चंद्रकार,चंदु देवांगन,फलेंद्र सिंह राजपूत,बृजमोहन साहू,इमरान खान,पूनमचंद सपहा,लोकेश साहू,पीयूष गंभीर,सहित समस्त पद अधिकारी व  कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news