बलौदा बाजार

चुनावी वर्ष है, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है-शिवरतन
06-Jun-2023 9:07 PM
चुनावी वर्ष है, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है-शिवरतन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 6 जून। भारतीय जनता पार्टी भाटापारा विधानसभा के चारों मंडलों की महत्वपूर्ण कार्यसमिति की बैठक बारी-बारी से संम्पन्न हुई, जिसमें शामिल होने के लिए भाजपा के पूर्व सांसद लखन लाल साहू पहुंचे साथ ही सांसद सुनील सोनी एवं भाजपा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लखन लाल साहू ने कार्यकर्ताओं को  बताया कि केंद्र की हमारी भाजपा सरकार की बीते 9 वर्षों की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है,जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। जिसमें सभी भाजपा मंडलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराना है।

 पूर्व सांसद साहू ने कहा कि बीते 9 साल में हमारा भारत देश तरक्की की राह में काफी आगे बढ़ चुका है। अपनी इस उपलब्धियों को विभिन्न 11 कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने यहां जो जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है उन मुद्दों को भी जनता के बीच रखना है।

भारतीय जनता पार्टी मंडलों की कार्यसमिति बैठक में उपस्थित मंडल के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान पर बात रखी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह चुनावी वर्ष है ऐसे में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है और अपनी पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा का झंडा बुलंद करना है। साथ ही 11 जून को भाटापारा में होने वाले प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के कार्यक्रम के विषय में बहु विस्तृत चर्चा की।

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत राठौर सहित विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी, चारो मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news