बलौदा बाजार

लोकतंत्र में मतदान सुनिश्चित होना जरूरी-साहू
28-Apr-2024 3:38 PM
लोकतंत्र में मतदान सुनिश्चित होना जरूरी-साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 28 अप्रैल। लोकतंत्र का पर्व, देश का गर्व। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन हेतु शत-प्रतिशत मतदान करने का निवेदन शिक्षक कन्हैया साहू ने किया है।

एक नवाचारी शिक्षक एवं उत्कृष्ट साहित्यकार कन्हैया साहू ने राष्ट्र के निर्माण में मतदान को अत्यावश्यक बताया है। सबसे पहले मतदान फिर अपना काम। देश की सुखद भविष्य हेतु बिना किसी प्रलोभन, दबाव एवं पक्षपात रहित मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लोकतंत्र का उपहार, मतदान का अधिकार। अपने मताधिकार का प्रयोग हमें हर हाल में करना चाहिए। देश के नागरिकों को अधिक से अधिक देश हित में अपने मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र का सजग प्रहरी मतदाता, देश का भाग्य विधाता। मतदाता निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है।

मतदाता की सतर्कता एवं जागरूकता ही उपयुक्त जनप्रतिनिधि का चयन कर सकता है। लोकतंत्र का पर्व, देश का गर्व। मतदान करना है अनिवार्य, इसके बाद ही कोई कार्य। वर्तमान में युवाओं के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की है। प्रशासन ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी है कि शत प्रतिशत मतदान हो। हम सबको भी इस लोकतंत्र पर्व विशेष में मतदान करना सुनिश्चित करना चाहिए। मतदान ही पाँच वर्षों के लिए हमारा प्रतिनिधि निर्धारित करता है। इसीलिए आप सभी से अनुरोध है कि सोच समझकर देशहित में अपना मतदान अवश्य करें, फिर कहीं और पग धरें। जहाँ आपका मतदान केंद्र तय है वहाँ अपना मतदाता परिचय पत्र या अन्य कोई मान्य पहचान पत्र लेकर जाएँ और मतदान करके आएँ। राष्ट्र की प्रगति, सुदृढ़ता, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा, सुख समृद्धि तथा आत्मनिर्भरता हेतु शत प्रतिशत मतदान ही एकमात्र विकल्प है। अतैव पुनश्च आप सभी से विनम्र निवेदन है कि सब काज छोडक़र, हो आइए मतदान से नाता जोडक़र।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news