बलौदा बाजार
भाटापारा, 6 जून। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा लगातार कृषि मंडी में किसानों के धान और उनहरी के नीलम के समय उपस्थित होकर किसानों को उनकी ऊपज का भरपूर दाम दिलाने सक्रिय भूमिका निभा रहे है। पिछले वर्ष किसान अपनी ऊपज को कम दाम में बेच दिया करते थे, किंतु जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडी अध्यक्ष किसान पुत्र सुशील शर्मा को मंडी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है, तभी से लेकर आज कृषि मंडी में किसानों को अपनी ऊपज का भरपूर दाम मिल रहा है आज महामाया धान 2317 रुपये प्रति क्विंटल और सरना धान 2000 रुपये प्रति क्विंटल में विक्रय हुआ है।
मंडी अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री ने निर्देशानुसार हम किसानों के हितार्थ कार्य लगातार कर रहे हैं। धान नीलामी में मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ मंडी सचिव एस एल वर्मा, मंडी उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव, सेवादल अध्यक्ष कुंजराम साहू, संजय वर्मा उपस्थित थे।