राजनांदगांव

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जाना जाएगा मोदी का कार्यकाल- डॉ. रमन
09-Jun-2023 4:29 PM
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जाना जाएगा मोदी का कार्यकाल- डॉ. रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा देशभर में महीनेभर तक विशेष महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर अनेक बड़े सम्मेलन और प्रवास के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । राजनांदगांव जिले में गुरुवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में दोपहर 2 से 6 बजे तक आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी ने अपने सभी सातों मोर्चा क्रमश युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिले एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मोदी के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के लिए सदैव याद रखा जाएगा। 140 करोड़ देशवासियों का मुफ्त टीकाकरण सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। देश मे दंगों मे कमी आनाए कश्मीर जैसे राज्य से आतंकवाद का सफाया होना और केंद्र सरकार पर 9 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप न लगना सुशासन की मिसाल है। देश के 80 करोड़ लोगों को 3 वर्ष से मुफ्त राशन उपलब्ध कराना गरीब कल्याण का सबसे बड़ा काम है। मोदी ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया।

महासमेलन की अध्यक्षता करते सांसद संतोष पांडे ने भूपेश सरकार को धोखेबाज सरकार कहते कहा कि राम गमन पथ की बात करने वाले लोग मानपुर के गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा को जलाते हैं। उन्होंने कहा कि  भूपेश को राम-राम इसलिए याद आते है, क्योंकि सामने चुनाव है। उन्होंने कहा कि राम की कहानी काल्पनिक है।

 इसी कोर्ट में शपथ पत्र देने वाली पार्टी के लोग और ऐसी सरकार के मुखिया जिनके पिताजी रावण को मानते हो, आज रामजी की बात कर लोगों को धोखा दे रहे हैं और यहां बैठे सभी कार्यकर्ता तथा जनता जानती है कि भूपेश की कथनी और करनी में कितना अंतर है।

मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। महासंपर्क अभियान के प्रभारी दिनेश गांधी ने महीनेभर चलने वाले इस महाजनसंपर्क अभियान को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महाविजय का अभियान बताया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी और भाजपा कार्यकर्ताओ को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की समस्याओं के लिए सकारात्मक कार्य करने  एवम सरकार की कमियों को सूचीबद्ध करने सुझाव भी दिया।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने सातों मोर्चा के कार्यकर्ताओं को केंद्र व रमन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार भूपेश सरकार की कमजोरियों को उजागर कर रहे हैं और पूरी तरह से भूपेश सरकार की नकारात्मक छवि को जनता के बीच रख चुके हैं। जिसके कारण आने वाले समय में इस झूठी सरकार का जाना तय है।

कार्यक्रम का संचालन सावन वर्मा और आभार प्रदर्शन लीलाधर साहू ने किया। सम्मेलन में बालमुकुंद देवांगन, अवधेश चंदेल, लीलाराम भोजवानी, दिनेश गांधी,  नीलू शर्मा,  भरत वर्मा,  सचिन बघेल, रविंद्र  वैष्णव, अशोक देवांगन, चंद्रिका डडसेना, कोमल सिंह राजपूत,  किशुन यदु,  शिव वर्मा, रेखा मेश्राम,  किरण साहू, मोनू बहादुर सिंह, किरण साहू,  इरफान शेख,  दादूराम सोनकर,  शिव वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news