रायगढ़

महिला अंडर 19 क्रिकेट में बड़ी सफलता एलीट ग्रुप में मनसा, भूमि, आस्था का चयन
11-Jun-2023 12:20 AM
महिला अंडर 19 क्रिकेट में बड़ी सफलता  एलीट ग्रुप में मनसा, भूमि, आस्था का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 10 जून।  क्रिकेट में महिला खेल का भी महत्व बढ़ता जा रहा है इसके तहत जिला रायगढ़ से अंडर 19 महिला क्रिकेट में 3 खिलाडिय़ों का चयन अंडर 19 एलीट ग्रुप के लिए हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिवस पूर्व अंडर 19 महिला क्रिकेट का राज्य स्तरीय ट्रायल राजधानी में संपन्न हुआ था। जिसके तहत एलीट ग्रुप की 3 टीमों की घोषणा की गई। जिसमें रायगढ़ की 3 बालिकाओं मनसा साव, आस्था सिंह का चयन सीएससीएस रेड टीम में तथा भूमि मैत्री का चयन सीएससीएस ग्रीन टीम के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 10 जून से 26 जून तक चयन मैचों में हिस्सा लेंगे। इन मैचों के पश्चात अंडर 19 की छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम का चयन होगा। जिले से 3-3 खिलाडिय़ों के चयन होने पर हर्ष का माहौल है।

इनके चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर, महेश दधिची, चंद्रेश यादव,  आदित्य शर्मा, हिमांशु चावड़ा आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य स्तरीय सडक़ सुरक्षा समीक्षा पर वर्चुअल बैठक

रायगढ़, 10 जून। सडक़ दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा हेतु अंकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक यातायात, संजय शर्मा,  सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात  पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सभी जिले के यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एवं प्रभारियों का वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला इकाई रायगढ़ से सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात रायगढ़ सम्मिलित हुए।

समीक्षा बैठक में आईजी ट्रैफिक द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु के चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने निर्देशित किया गया, साथ ही दुर्घटना के कारकों- जैसे शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, बिना लाइसेंस वाहन चालन, मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई व विशेष अभियान चलाकर जिला क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी भारी वाहनों में रेडियम पट्टी लगाए जाने निर्देशित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news