गरियाबंद

पटवारी और सहकारिता कर्मियों की हड़ताल से जनता-किसान परेशान, सरकार जल्द मांगें पूरा करें-नेहरू साहू
13-Jun-2023 8:20 PM
पटवारी और सहकारिता कर्मियों की हड़ताल से जनता-किसान परेशान, सरकार जल्द मांगें पूरा करें-नेहरू साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 13 जून। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं रायपुर जिला ग्रामीण मीडिया के सह प्रभारी नेहरू लाल साहू ने कहा कि प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। पटवारियों की मांग पूरा हुए नहीं है कि सहकारी समिति के कर्मचारियों ने भी अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए हल्ला बोल दिया है।

प्रदेश के किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए नेहरू साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से जल्द ही विभिन्न कर्मचारी संघों की मांग पर त्वरित विचार कर मांगों को पूर्ण करने की बात कही है। अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण नहीं किए जाने पर भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार वादाखिलाफी कर प्रदेश के कर्मचारियों को ठगने का काम किया है। सरकार सबके लिए न्याय की बात करती है। लेकिन दूसरी ओर कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पटवारी और सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पूरी तरह कार्य व्यवस्था ठप हो गया है। पटवारियों के हड़ताल से जहां किसानों को राजस्व संबंधी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों से जुड़े राजस्व विभाग के सभी मामले पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। प्रदेश में कुल 2058 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति कार्यरत है। जहां से धान खरीदी, राशन वितरण, खाद, बीज, ऋण वितरण का काम होता है। यह तमाम योजनाएं किसानों से जुड़ी हुई है। हड़ताल के कारण यह सभी योजनाएं अचानक थम गई है। नेहरु साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप सहकारी समितियों के कर्मचारियों को नियमितीकरण करना चाहिए।

अगर प्रदेश सरकार कर्मचारियों से इसी तरह वादाखिलाफी करती रहेगी तो आने वाले समय में इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news