गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 जून। अभनपुर क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल ये कोई हादसा है या हत्या यह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा।
मामला अभनपुर के जामगांव का है। जानकारी के अनुसार गांव के सडक़ किनारे पुलिस को शव मिला है। लाश के पास ही एक एक्टिवा मिली। इससे पुलिस शुरुआती जांच में दुर्घटना की आशंका जता रही है। शव के आंख में गमछा बंधा मिला हुआ। इसलिए मामला उलझा है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह हत्या या दुर्घटना है।
हालांकि पुलिस अंदेशा जता रही है कि युवक का स्कूटर हादसे का शिकार हुआ और सडक़ किनारे गिरने की वजह से उसकी मौत हुई होगी, हालांकि मर्डर के एंगल से भी जांच की जा रही है। मृत युवक के बारे में भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास के हिस्सों में पूछताछ की है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लाश पर से पुलिस को धारियों वाली कमीज और ग्रे कलर की पेंट मिली है। जो स्कूटर शव के पास से बरामद हुआ उसका नंबर सीजी 04 केसी 1709 है।