गरियाबंद
तेंदुए की खाल संग 4 शिकारी गिरफ्तार
15-Jun-2023 3:04 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 15 जून। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य अंतर्गत तेंदुए की खाल के साथ 4 शिकारी पकड़े गए हैं। आरोपियों से हिरण के सिंग, सुखा मांस, पंजे की हड्डी, मयूर पैर समेत कई प्रतिबंधित सामान जब्त किए गए हैं। साथ ही शिकारियों से 1 किलो गांजा भी बरामद किया गया है।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व उप निदेशक वरुण जैन से मिली जानकारी अनुसार उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के एंटी पोचिंग टीम लगातार शिकारियों पर कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में अभ्यारण्य की सीमा से लगे ओडिशा के एक गांव में बुधवार रात टीम ने छापेमारी की। ज्ञात हो कि अब तक टीम ने 22 शिकारी पकड़े जा चुके हैं।