राजनांदगांव

हॉकी स्पर्धा में पैंथर्स क्लब की विजयी शुरूआत
02-Jul-2023 2:33 PM
 हॉकी स्पर्धा में पैंथर्स क्लब की विजयी शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 जुलाई। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता तथा अजय झा एवं नीलम जैन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्प्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी ने कहा कि यह नगर के लिए गौरव की बात है कि यहां इस प्रकार के हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन लगातार हो रहा है। ऐसे आयोजन से होने से खिलाडिय़ो का मनोबल बढ़ता है तथा खिलाड़ी खेल की बारीकियों को भी सिखता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता करने प्रस्ताव रखेंगे। उन्होंने भविष्य में यहां टूर्नामेंट और भी अच्छे बेहतर ढंग से कराने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। जिससे भारत देश में छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री की फ्लड लाइट लगाने की घोषणा को शीघ्र पूरा कराने पहल करने की बात कही।

अध्यक्षता करते सत्यनारायण शर्मा ने  कहा कि राजनांदगांव हॉकी नर्सरी के नाम से पहले से ही जाना जाता है और इस प्रकार के हॉकी कार्यक्रम होने से खिलाड़ी खेल के प्रति अग्रेषित होंगे तथा सभी खिलाडिंय़ों को खेल भावना से खेल खेलने की शुभकामनाएं दी।

उद्घाटन मैच पैंथर्स क्लब विरुद्ध सिटी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें पैंथर्स क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते 0 के 4 गोल से जीत दर्ज की। पैंथर्स क्लब के खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते मैच के 3रे मिनट में टीम के कप्तान सुखदेव निर्मलकर ने गोल कर 1 गोल की बढ़त बनाई। उसी बीच मैच के 27वें मिनट में संतोष चोकन्द्रे ने गोल किया। सिटी क्लब के खिलाड़ी लगातार गोल करने का प्रयास करते रहे, किन्तु पैंथर्स क्लब ने अपने शानदार खेल के बदौलत उन्हें गोल करने में असमर्थ करते रहे। मैच के 29वे मिनट चंद्रहास साहू ने गोल कर 0 के मुकाबले 3 गोल की बढ़त बना ली। मैच के मध्यान्तर तक पैंथर्स क्लब 3 गोल की बढ़त बनाई रखी थी। मैच के मध्यांतर के बाद भी सिटी क्लब ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई, किन्तु मैच के 37वें मिनट में आयुष भीमटे ने गोल कर 0 के मुकाबले 4 गोल की बढ़त बना ली थी। जिसके मुकाबले मैच के 58वें मिनट में सिटी क्लब के कप्तान लव यादव ने 1 गोल किया। इस प्रकार पैंथर्स क्लब ने 1 के मुकाबले 4 गोल से जीत दर्ज की। मैच में खेमराज सिन्हा, तौफीक अहमद, हारून खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई

इस अवसर पर फिरोज अंसारी, शिवनारायाण धकेता, भुषण सॉव, प्रिंस भाटिया,  शुभम शुक्ल,  सौरभ तिवारी,  अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, संजीव पटेल,  प्रकाश शर्मा,  रणविजय प्रताप सिंह, शिवा चौबे, विजय यादव, योगेश दिवेदी, दीपक यादव, विरेन्द्र सिंग भाटिया,  गुणवंत पटेल,  अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, कमल चौरसिया, संदीप यादव, सचिन,  पीताम्बर, किशोर धीवर,  शकील अहमद, तरूण यादव, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रागडे,  कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news