बस्तर

बस्तर संभाग के सीमावर्ती राज्यों के साथ बेहतरीन समन्वय से नक्सल विरोधी अभियानों में मिल रही सफलता -आईजी
15-Jul-2023 8:48 PM
बस्तर संभाग के सीमावर्ती राज्यों के साथ बेहतरीन समन्वय से नक्सल विरोधी अभियानों में मिल रही सफलता -आईजी

  अवैध शराब, नशीली पदार्थो की तस्करी की रोकथाम पर चर्चा, बनी रणनीति  
  छत्तीसगढ़ व ओडिशा से लगे बस्तर संभाग के सीमावर्ती जिलों की अंतरराज्यीय बैठक  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 15 जुलाई।
आज छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्य से लगे बस्तर संभाग के सीमावर्ती जिलों की अंतरराज्यीय बैठक पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर, जगदलपुर में आयोजित की गई। नक्सल विरोधी अभियान, अपराधों के रोकथाम, समंस वारंट तामिली, अपराधिक प्रकरणों की विवेचना में आवश्यक सहयोग इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. की अध्यक्षता में आहुत इस बैठक में कोरापुट संभाग के उप पुलिस महानिरीक्षक चरण सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कोरापुट अभिनव सोनकर, पुलिस अधीक्षक मलखानगिरी निशांत शामिल हुए। बस्तर संभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव  अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक, सुकमा किरण चौव्हान बैठक में शामिल रहे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान, अवैध शराब, नशीली पदार्थों की तस्करी के रोकथाम इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्रवाई के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुरन्दराज पी. ने बताया कि बस्तर संभाग के सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र के साथ लगातार बेहतरीन समन्वय के कारण बुनियादी पुलिसिंग एवं नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। आज की बैठक के माध्यम से ओडिशा राज्य पुलिस के साथ और बेहतरीन तालमेल के साथ आगे के दिनों में पुलिस की कार्रवाई को मजबूती प्रदान की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news