राजनांदगांव

मोर मकान मोर आस : आवास आबंटन के लिये सूची जारी
16-Jul-2023 4:07 PM
मोर मकान मोर आस : आवास  आबंटन के लिये सूची जारी

राजनांदगांव, 16 जुलाई। मोर मकान मोर आस छत्तीसगढ़ षासन की एक संवेदनषील पहल इसके अंतर्गत मात्र किफायती दरों में आवास के लागत मूल्य पर वर्शों से किरायेदारों के रूप में निवासरत परिवारों का अब सपना साकार होकर और उन्हें स्वयं का अपना पक्का आवास मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत नगर निगम ने 1282 बहु मंजिला आवास निगम सीमाक्षेत्र के लखोली, मोहरा, रेवाड़ीह आदि स्थानों में पूर्ण रूप से निर्मित किया है, एवं 648 विभिन्न स्तरो पर निर्माणाधीन है। उक्त आवासों को मोर मकान मोर आस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए गए दरों पर नियमानुसार आबंटित किया जा रहा है।

आवास आबंटित करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। पूर्व में 49 पात्र हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। वर्तमान में पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित किये जाना है।

 

आवास आबंटन के संबंध में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत वर्शो से किराये में निवासरत परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति उपरांत लाटरी के माध्यम से आवास आबंटित करने 401 पात्र आवेदकों की सूची नगर पालिक निगम के सूचना पटल एवं एम.सी.आर. जे.एन. पोर्टल पर जन साधारण के लिये अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है। आवेदक अपना नाम सूची में अवलोकन कर सकते है, ताकि उन्हें आवास आबंटित किया जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news