महासमुन्द
महासमुंद, 26 जुलाई। महासमुंद जिले के बसना 53 फोरलेन पर बने पेट्रोप पंप के सामने डिवाइडर क्रॉस कर रहे 27 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
परिजनों की रिपोर्ट अनुसार रोशन नायक पिता धनापाली का निवासी है। सोमवार सुबह 10 बजे वह अपने गांव धनापाली से बिटांगीपाली ससुराल आया हुआ था। मंगलवार तडक़े उसे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर को पार करते समय अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रोशन नायक को काफी चोटें आई थी। अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दी गई।
8 दिनों से युवती लापता
महासमुंद, 26 जुलाई। महासमुंद थाना अंतर्गत निवासी युवती बिना बताये घर से कहीं चली गई है, जो समाचार लिखते तक वापस घर नहीं आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती 18 जुलाई से अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। प्रार्थी ने सिटी कोतवाली में यह रिपोर्ट लिखाई है। जिस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर कार्रवाई शुरू कर मामले को विवेचना में लिया है।