महासमुन्द

भाजपा नेताओं के प्रयासों से ही सहारा इण्डिया के निवेशकों की राशि वापसी की उम्मीद जगी-कमल
28-Jul-2023 2:51 PM
भाजपा नेताओं के प्रयासों से ही सहारा इण्डिया के निवेशकों की राशि वापसी की उम्मीद जगी-कमल

महासमुंद,28 जुलाई। भाजपा युवा नेता कमल नारायण साहू ने सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के करोड़ों रुपए की वापसी का मार्ग प्रशस्त होने पर केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं के प्रयासों से ही सहारा इण्डिया के निवेशकों की राशि वापसी की उम्मीद जगी।  युवा नेता कमल नारायण साहू ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने लोकसभा सदन में इस ओर ध्यान आकर्षित कराया था। वहीं, पूर्व विधायक डॉ.विमल चोप ़ा द्वारा सहारा कंपनी के खिलाफ  धरना.प्रदर्शन व आंदोलन कर केंद्र सरकार से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र राशि दिलाने की मांग की गई थी।

 जिसके परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार ने राशि वापसी हेतु रीफण्ड पोर्टल का शुभारंभ किया है। अब शीघ्र ही सभी निवेशकों को राशि वापस मिलेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news