गरियाबंद

पूर्व सीएम डॉ. रमन पुन: बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नपाध्यक्ष ने दी बधाई
30-Jul-2023 8:25 PM
पूर्व सीएम डॉ. रमन पुन: बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नपाध्यक्ष ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पुन: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन उन्हें बधाई प्रेषित की है।

मेमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की। नई राष्ट्रीय टीम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 इस अवसर पर नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल मे कुशल प्रशासन और दूरगामी सोच से भय, भुख, आंतक से जुझ रहे छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली थी।

गांव, गरीब, किसान हर वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने शासन की योजना के माध्यम से अनेको जनकल्याणकारी योजना और कार्य हुए। इसके साथ ही कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में उन्होंने भाजपा को मजबूती देते हुए नई शिखर तक पहुंचाया है।

प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है कि आगामी समय में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम रचेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news