राजनांदगांव

तीरंदाजी स्पर्धा में अलका प्रथम व भूपेन्द्र द्वितीय
05-Aug-2023 2:20 PM
तीरंदाजी स्पर्धा में अलका प्रथम व भूपेन्द्र द्वितीय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अगस्त।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव ने 30 जुलाई को अपना 4थां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में सभी तीरंदाजों का ओपन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 20 तीरंदाजों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में अलका वर्मा प्रथम एवं भूपेन्द्र द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

प्रतियोगिता समापन के अवसर पर वरिष्ठ तीरंदाजी खिलाड़ी शिव महोबिया ने कहा कि तीरंदाजी खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने निरंतर अभ्यास करें। इसी प्रकार वरिष्ठ तीरंदाजी खिलाड़ी चंदन साहू ने प्रतियोगिता के दौरान कौन-कौन सी छोटी-छोटी गलतियां होती है, उन गलतियों को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता प्रारंभ होते ही समय सीमा का विशेष ध्यान तीरंदाजों को देना चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान अपने धनुष के छोटे-छोटे जरूरी सामग्रियों की जांच प्रत्येक तीर चलाने के दौरान करना चाहिए।

तीरंदाजी कोच कुशल रजक ने खिलाडिय़ों को स्पर्धा के दौरान एकाग्रता बनाए रखने के गुरूमंत्र प्रदान किए। तीरंदाजी प्रतियोगिता के विभिन्न नियमों एवं इवेंट की जानकारी दी। मुख्य तीरंदाजी कोच राहुल साहू ने स्पर्धा समापन अवसर पर कहा कि तीरंदाजी स्पर्धा अन्य तीरंदाज खिलाडिय़ों के साथ नहीं होती है, बल्कि खिलाड़ी की स्पर्धा स्वयं से रहती है। प्रतियोगिता के दौरान लक्ष्य पर नजर रखते बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की ओर ध्यान देना चाहिए। स्पर्धा में जीत-हार होना स्वाभाविक क्रिया है, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन कर अपने आप से जीतना ज्यादा महत्व रखता है। इस अवसर पर विजयी खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ खिलाड़ी युगल साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news