गरियाबंद

बीएलटू अभियान के तहत भाजपा की बैठक
08-Aug-2023 4:41 PM
बीएलटू अभियान के तहत भाजपा की  बैठक

मैनपुर, 8 अगस्त।  बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीएलटू अभियान के तहत  मैनपुर सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा मंडल बैठक प्रभारी अनिल चंद्राकर मंडल प्रभारी हलमन ध्रुवा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा  जिला संयोजक कुलदीप खरे साहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान दीप प्रज्जवलित कर बीएलटू अभियान की शुरुआत की गई । बैठक में बीएलटू को प्रशिक्षण दिया गया। नए मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे की अपील की गई।  दो  से 31 अगस्त तक किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ के साथ इस कार्य को करने को कहा गया । 

इस अवसर पर मुरलीधर सिन्हा ने कहा -जब हमारा बूथ सशक्त होगा तभी हम चुनाव जीत सकते हैं। बैठक मंडल प्रभारी अनिल चंद्राकर ने कहा बी एल टू अभियान को संपूर्ण भारतवर्ष में चलाया जा रहा है जिससे 2023 24 का चुनाव जीतने में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। 

मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा  हमारा एक एक कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी है हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण स्थान रखता है हमारा हर कार्यकर्ता देवदूत है और प्रत्येक देव तुल्य कार्यकर्ता ही बूथ को सशक्त करता है और बी एल टू  की रीढ़ की हड्डी बन कर हमें जीत दिलाता है ।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित होने की जरूरत है क्योंकि राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है कांग्रेस की वादाखिलाफी से लेकर आम जनता में जबरदस्त नाराजगी  है।

बैठक में  जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा  भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदिनी नेताम मंडल महामंत्री  दिलीप साहू भाजयुमो  जिला मंत्री घनश्याम मरकाम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप  बाबूलाल साहू दैनिक राम मंडावी  मनोज निर्मलकर पुलस्त शर्मा महेंद्र सोनी  राकेश दुबे  सहित भाजपा मंडल मैनपुर के  कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news