गरियाबंद

भाजपा खोरपा मंडल का शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन
08-Aug-2023 7:41 PM
भाजपा खोरपा मंडल का शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 7 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल के द्वारा मंडल के चार शक्ति केंद्र जुलूम, ढोडरा, खोरपा और टिकारी शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू उपस्थित थे।

श्री साहू ने केंद्र के मोदी सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का जन चौपाल लगाकर समीक्षा एवं चर्चा किया। कार्यक्रम के दौरान मंथीर राम साहू, ढेलू राम एवं कुंज लाल साहू का पूर्व कृषि मंत्री ने गमछा भेंट कर सम्मान किया। जुलूम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, पलौद में राघवेंद्र साहू खोरपा में डॉ. मनीष साहू एवं परसुलीडीह में प्रकाश नामदेव ने बैठक लेकर लाभार्थियों का से चर्चा किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, माधव प्रसाद मिरी, उपाध्यक्ष बिहारी साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, खेलूराम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू, भेख राम साहू, मायाराम ध्रुव, कृष्ण कुमार कुंभकार, राजेंद्र साहू, रामकुमार साहू, उभयराम साहू, संतोष साहू, तिलक साहू, बसंत साहू सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news