गरियाबंद

अमानक खाद पर रोक लगाने व पीडि़त किसानों को मुआवजा की मांग
09-Aug-2023 3:14 PM
अमानक खाद पर रोक लगाने व पीडि़त  किसानों को मुआवजा की मांग

भाजपाइयों का कलेक्टोरेट घेराव 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 9 अगस्त।
प्रदेशभर के किसानों को अमानक वर्मी कपोस्ट खाद बेचे जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की और किसानों को मिलने वाले अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद के वितरण में रोक लगाने तथा पीडि़त किसानों को मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन के सामने रखी। इसे लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अपर कलेक्टर अविनाश भोई को ज्ञापन सौंपा। 

भाजपा के इस घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू , भागीरथी मांझी  सहित बड़ी संख्या में भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके पहले गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस 2 रूपए में गोबर खरीद कर उसे 10 रुपए में वर्मी कंपोस्ट खाद बताकर जबर्दस्ती किसानों को अमानक खाद  बेच रहे है। ये खाद पूरी तरह से अमानक और कंकड़ माटी वाली है। किसानों को सीधे सीधे खाद के नाम पर ठगा जा रहा, उनके साथ छल किया जा रहा है। इससे समूचे प्रदेश के किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों को छलने का काम किया निराश है। सोसाइटी के माध्यम से गरीब किसानों को कंकड़ माटी वाली अमानक खाद बेची जा रही है। किसान विरोध कर रहे इसके बाद भी जबरन उनके खाते से पैसे कटे जा रहे हैं। 

उन्होंने पीडि़त किसानों तत्काल मुआवजा देने की मांग की। साथ मुख्यमंत्री पर ही तंज कसा कि मुआवजा देने के बजाय पीठ दिखाने का काम न करे। 
इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधायक पुजारी ने भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। विधायक ने कड़े शब्दो में कहा कि भूपेश सरकार ने अपनी नैतिकता खो दी है। किसानों के साथ बेईमानी कर रही है। खाद उर्वरक के नाम पर किसानों को गुणवत्ताहीन खाद दी जा रही । किसान आज इस किसान विरोधी सरकार से पीडि़त, हताश और निराश हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news