गरियाबंद

भाजपा का जंगी धरना प्रदर्शन: विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
30-Aug-2023 3:37 PM
भाजपा का जंगी धरना प्रदर्शन: विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

आक्रामक लहजे में भाजपा नेताओं ने छोड़े तीखे बाण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 अगस्त। नवापारा के बस स्टैण्ड में मंगलवार को दोपहर 12 से भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन रखा गया था। इस धरना प्रदर्शन में मौजूद भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार किया।

इस अवसर पर महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेकने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने पर बल दिया। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस की ये सरकार चखना से लेकर रेत, मुरूम, शराब के कारोबार में लिप्त हैं। दो हजार करोड़ रूपए का शराब घोटाला जग जाहिर हैं। कहा कि चारो तरफ अंधेरा हैं कांग्रेस सरकार लुटेरा हैं। इन सबका हिसाब विधानसभा चुनाव में जनता करेगी।

श्री साहू ने कहा कि इस सरकार के बदलते ही ग्राम पंचायत नवागांव(ल) का पोल खोलेंगे। सब त्रस्त हैं, जनता पस्त हैं और ये भ्रष्टाचार में मस्त हैं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि ये चुनाव हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव हैं। हम सब मिलकर डटकर मेहनत करे। कांग्रेस के पिछले पौने पांच साल के शासनकाल में जनता त्रस्त हो गई हैं। किसानों को एक किश्त में पैसा मिलना चाहिए परंतु ये सरकार तीन-चार किश्तों में देती हैं। ऐसे सरकार को बर्खाश्त करना हैं। श्री बजाज ने कहा कि जनता अब कमर कस चुकी हैं कमल का फुल खिलेगा और हमारी सरकार बनने पर जनता का हमदर्द बनकर काम करेगी।

भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार को दो महिना बाद होने वाले चुनाव में बर्खाश्त करेंगे भाजपा संकल्पित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देशवासियो के लिए वैक्सिन की व्यवस्था में लगे रहे और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गांव-गांव में दारू भिजवाने में लगे रहे। कहा कि हमने सामाजिक समरसता का भाव रखते हुए अपनी राजनीति का शुरूआत किया हूं। पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने सडक़ चौड़ीकरण के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाते हुए कहा कि जो नालियां ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही हैं ये बहुत ही बेढंगे ढंग से किया जा रहा हैं। इससे संबंधित मुहल्ले के लोग जीवन भर परेशान रहेंगे। भाजपा की सरकार बनते ही इसे सुव्यवस्थीत किया जाएगा। ये शहर का ज्वलंत समस्या हैं। उन्होने अपनी बात काफी विस्तार से रखी। युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने चुनाव के वक्त 36 घोषणा की थी परंतु एक को भी पूरा नही की। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली,ये सरकार लबरा सरकार हैं,इनकी चला चली की बेला आ गई हैं। कार्यक्रम को जिला मंत्री परदेशी राम साहू, जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा, किसान नेता चंद्रिका साहू, भूपेंद्र सोनी, अभनपुर के मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा अभनपुर क्षेत्र के प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष टंकराम वर्मा, पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, जिला भाजपा मंत्री परदेशी राम साहू, भाजपा के युवा नेता किशोर देवांगन, किसान नेता चंद्रिका साहू, भाजपा नेता टीकमचंद साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, चंपारण मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस साहू, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, मुकुंद मेश्राम, भूपेंद्र सोनी, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, नत्थुराम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, तुकाराम साहू, आशीष गोलछा, डॉ फुलजी साहू, नवल साहू, पार्षद रवि साहू, ओमकुमारी साहू, मयाराम साहू, बाबी चांवला, पदिमनी सोनी, धीरज साहू, अशोक नागवानी, रेशम हुंदल मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news