राजनांदगांव

घुमंतू मवेशियों को कांजी हाउस में करें विस्थापित ठेकवा में 8 को भरोसा का सम्मेलन
06-Sep-2023 3:08 PM
घुमंतू मवेशियों को कांजी हाउस में करें विस्थापित   ठेकवा में 8 को भरोसा का सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 सितंबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने कहा कि भरोसे का सम्मेलन ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को आयोजित होगा।  उन्होंने सभी विभागों को भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने खरीफ फसल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। यदि कोई समस्या आती है, उसे शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के घुमंतू मवेशियों को कांजी हाउस में विस्थापित करने के लिए शेड लगाया जा रहा है। जिसमें 300 से अधिक घुमंतू मवेशियों को रखा जा सकता है। उन्होंने मवेशियों को कांजी हाउस में विस्थापित करने एवं रेडियम बेल्ट, टैगिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में ऑपरेशन कक्ष बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में लगाए गए नेपियर घास के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए महिला समूह द्वारा समीप के गौठानों में पोषण वाटिका के संबंध में जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने बताया कि 11 से 16 सितम्बर तक जिले के सभी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। जिसमें लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी और लाभान्वित किया जाएगा।

बैठक में उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, सहायक संचालक कृषि टीकम ठाकुर, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अनूप चटर्जी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news