धमतरी

कोसरिया यादव समाज ने कृष्णा जन्माष्टमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाल कर किया नगर भ्रमण
07-Sep-2023 2:39 PM
कोसरिया यादव समाज ने कृष्णा जन्माष्टमी पर  भव्य शोभा यात्रा निकाल कर किया नगर भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 सितंबर।
यादव समाज कि परंपरा को बनाये रखने के लिये हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव सिहावा क्षेत्र के द्वारा कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर भव्य शोभा कलस यात्रा कृष्णा राधा वेश भूषा राऊत नाचा, कृष्णा भजन भजते हुये सामाजिक पदाधिकारी के मार्गदर्शन में राधा कृष्णा मंदिर यादव भवन शीतला मंदिर से लेकर सिहावा नगर भ्रमण किया गया। 

सिहावा चौक में राऊत नाचा प्रदर्शन के भगवान कृष्णा को कंधों में नृत्य प्रदर्शन के साथ दही लुटाया गया,और चौक में उत्साहित होकर दर्शकों का देखने के लिये काफी भीड़ रहा फिर वापस नगर भ्रमण आने के बाद राधा कृष्णा जी का विधिविधान से पूजा किया गया, उसके बाद प्रसादी ग्रहण एवं कलाकारों को यादव समाज कि ओर से श्रीफल व सहयोग राशि सम्मान किया गया,एवं जिसमें दुगली, भोथली, सिहावा परिक्षेत्र से अपने साज बाज राऊत नाचा कार्यक्रम शोभा यात्रा में शामिल होकर यादव समाज कि एकता का परिचय दिये।

प्रमुख सामाजिक व्यक्ति जयराम यादव अध्यक्ष सिहावा,क्षेत्र गोवर्धन यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र गेंदु लाल यादव कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ यादव समाज, कृष्ण यादव उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,दानेश यादव सिहावा,सूनाराम यादव नगरी, अंकालू राम यादव अध्यक्ष भोथली रामदयाल यादव सचिव सिहावा क्षेत्र,सदाराम यादव, संरक्षक सिहावा क्षेत्र, हरीश यादव, घटुला संपत यादव, नरेश यादव उपाध्यक्ष भोथली रामकुमार यादव , कचरू राम यादव धनोरा, श्रवण यादव खम्हारिया, कैलाश यादव, नारायण यादव नगरी प्रभु लाल यादव देवगांव बलदेव यादव, सुरेश कुमार यादव अश्वनी यादव नगरी, संतराम यादव सेमरा,खेमिन यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,सिहावा बी यदु मैडम, सावली यादव संगीता यादव गीता यादव रेखा यादव कृति यादव सहित महिला समस्त महिला कार्यकारिणी, सिहावा क्षेत्र के सभी यादव बंधु युवा युवती समाजिक पदाधिकारी भारी जनसंख्या शामिल रहे। 

अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज सिहावा दिनेश यादव द्वारा महिला प्रभाग कि ओर से कलस यात्रा में शामिल होने एवं सफल कार्यक्रम होने पर समस्त यादव बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुये कृष्णाजन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त यादव बंधुओं को शुभकामनाएं दी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news