धमतरी

भारत जोड़ो पदयात्रा के एक साल पूरे
08-Sep-2023 3:30 PM
भारत जोड़ो पदयात्रा के एक साल पूरे

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 8 सितंबर। नफरत की दीवार को तोड़ो, भारत जोड़ो, जुड़े कदम मिले वतन के बुलंद नारों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा 07 सितंबर 2022 को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा‘‘ कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी।  जिसके आज एक वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा शहर के मकई चौक से सदर बाजार होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पदयात्रा निकल गई जिसका राजीव भवन में सभा के पश्चात समापन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए पदयात्रा प्रभारी कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत की थी और इसी साल 30 जनवरी को श्रीनगर में 145 दिन बाद समाप्त हुई थी।

राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि देश के लोगों के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है, जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

 श्री सोरी ने आगे कहा कि जब तक इस देश में नफरत, ऊंच-नीच, गरीबी-अमीरी का जो अंतर भाजपा के नेताओं ने बढ़ा दिया है, देश में भाईचारा समाप्त करके राजा का तंत्र लाने का जो प्रयास किया गया है उसे समाप्त नहीं कर लिया जाता तब तक कांग्रेस दिन-रात कार्य करती रहेगी. कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने किया।

 इस दौरान उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड मोहन लालवानी, अध्यक्ष दुग्ध महासंघ विपिन साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, पूर्व विधायक सिहावा अशोक सोम, अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी मनीषा साहू, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी ओंकार साहू, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, सदस्य मदरसा बोर्ड असरफ रोकडिय़ा, सदस्य उर्दू बोर्ड नजीर अली सिद्दीकी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, लखन लाल ध्रुव, अरविंद दोशी, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भारत नाहर, जिला पंचायत सभापति कविता बाबर, गोविंद साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, जनपद सदस्य बृजेश जगताप, जिला महामंत्री आलोक जाधव, अमरदीप साहू, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, होरीलाल साहू, प्रमोद साहू, रामनाथ यादव, उत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news