रायगढ़
उपमुख्यमंत्री का विधायक ने किया स्वागत
15-Sep-2023 8:06 PM

रायगढ़, 15 सितंबर। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के रायगढ़ आगमन पर विधायक प्रकाश नायक द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि उपमुख्यमंत्री का आगमन एनटीपीसी लारा स्थित चित्रकोट अतिथिगृह में हुआ था। जहां विधायक प्रकाश नायक के साथ भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं से उपमुख्यमंत्री की भेंटमुलाकात करवाई गई। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समक्ष विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने की जा रही तैयारियों से अवगत कराया गया। साथ ही उपमुख्यमंत्री के साथ विधायक प्रकाश नायक द्वारा आवश्यक राजनीतिक चर्चा भी की गई। जहां उन्होंने चुनाव को लेकर की जा रही विस्तृत तैयारियों की जानकारी प्रदान की गई।