सरगुजा

स्टेशन पर प्रतीकात्मक रूप से रेल रोको आंदोलन
15-Sep-2023 10:42 PM
स्टेशन पर प्रतीकात्मक रूप से रेल रोको आंदोलन

पटरियों पर बैठकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,15 सितंबर। राज्य में रेलवे द्वारा निरस्त की जा रही यात्री गाडिय़ों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतीकात्मक रूप से रेल रोको आन्दोलन किया गया।

कांग्रेसियों का कहना है कि रेलवे के द्वारा निरंतर छत्तीसगढ़ में चलने वाली यात्री रेलगाडिय़ों को निरस्त किया जा रहा है। विगत 3 वर्ष के दौरान रेलवे ने 67382 सवारी गाडिय़ों के फेरों को ट्रैक मेंटेनेंस के नाम पर निरस्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस यह मानती है कि मोदी सरकार यह सब साजिशन कर रही है, ताकि रेल विभाग को घाटे में दिखलाकर इसका निजीकरण किया जा सके। रेलवे के द्वारा बुजुर्गों और विद्यार्थियों को रेल टिकट में दी जाने वाली छूट को भी समाप्त कर दिया गया है। अचानक से गाडिय़ों के निरस्त होने के कारण छत्तीसगढ़ से रेल में सफर करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष तौर पर जो लोग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेल टिकट आरक्षित कराते हैं, उन्हें अचानक गाडिय़ों को निरस्त किये जाने से काफी परेशानी हो रही है।

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को हो रही इन परेशानियों को ध्यान रखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रेलवे विभाग का ध्यानाकर्षण के लिये चरणबद्ध आंदोलन 9 सितंबर से चलाया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के बैनर तले आज कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतीकात्मक रेल रोको आन्दोलन के लिये इक_ा हुए। प्रतीकात्मक आंदोलन के उपरांत स्टेशन प्रबंधक, अम्बिकापुर को राष्ट्रपति के नाम तैयार ज्ञापन सौंपा गया।

 इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विकल झा, जगन्नाथ कुशवाहा, चुनमुन तिवारी, अनूप मेहता, कलीम अंसारी, अमित सिंह, रजनीश सिंह, बबन सोनी, पपन सिन्हा, पंकज शुक्ला, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल,  चंद्रप्रकाश सिंह, रोशन कन्नौजिया, हरभजन सिंह भामरा, रसीद खान,दिनेश शर्मा, केदार यादव, ओनिमेश सिन्हा, कालिंदी यादव, हमीदा बेगम, सपना सिन्हा, शकीला सिद्धकी, रुबी जैन, ज्योति सिंह, प्रिंस विश्वकर्मा, अनिकेत सोनी, शशी शर्मा, शशीकांत, शुभम गुप्ता, आशीष जायसवाल, संजर, धीरज, विशाल, दीपू, गुंजन, राहुल आदि मौजूद थे।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखकर प्रतीकात्मक आंदोलन

जिला कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:20 पर जाने वाली अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू के समक्ष रेल रोको आंदोलन का निर्णय लिया था। प्रारंभ से यह तय किया गया था कि रेल रोको आन्दोलन प्रतीकात्मक रहेगा। रवानगी के समय गाड़ी को बाधित कर रेल यात्रियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य सांकेतिक आंदोलन के माध्यम से यात्रियों को हो रही असुविधा से केन्द्र सरकार को अवगत कराना था। पार्टी के द्वारा रेलवे को सांकेतिक आंदोलन की सूचना भी अग्रीम तौर पर दी गयी थी। आज पार्टी के पदाधिकारियों ने उपरोक्त सूचना के अनुरुप एवं यात्रियों का ध्यान रखते हुए अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू के निर्धारित रवानगी के समय के 10 मिनट पूर्व तक रेल की पटरियों पर बैठकर आंदोलन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news