सरगुजा
अंबिकापुर,16 सितंबर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा संचालित अंडर 23, अंडर 16 और अंडर 19 टूर्नामेंट के लिए सरगुजा टीम के चयन हेतु ट्रायल 17 सितंबर को रखा गया है। तीनों आयु वर्ग का ट्रायल इसी दिन गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में लिया जाएगा। वे खिलाडी जिनका जन्म 01 सितंबर 2008 से लेकर 31 अगस्त 2010 के बीच हुआ हो, वे ही अंडर 16 के ट्रायल के लिए योग्य होंगे तथा अंडर 19 के लिए 01 सितम्बर 2005 के बाद जन्मे खिलाडी व अंडर 23 के लिए 01 सितंबर 2001के बाद जन्मे खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे. अंडर 16 व अंडर 19 का ट्रायल सुबह 9 बजे से और अंडर 23 का ट्रायल सुबह 11 बजे से लिया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया के चयनकर्ता विनायक शर्मा, अमित सिन्हा, रोहित तिवारी, एवं सौरभ जायसवाल होंगे। ट्रायल फ़ीस 500 रुपये और रजिस्ट्रेशन फ़ीस 300 रुपये रहेगा। यह जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत जायसवाल ने दी है।