सरगुजा

आदित्येश्वर ने कतकलो में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
17-Sep-2023 10:44 PM
आदित्येश्वर ने कतकलो में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 17 सितंबर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने आज विश्वकर्मा जयंती पर ग्राम कतकलो में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

पूर्व में यह उप स्वास्थ्य केंद्र किराये के मकान में लग रहा था। करीब 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन के उद्घाटन के साथ कतकलो के इस उप स्वास्थ्य केंद्र को स्वयं का विस्तारित भवन मिल गया है। भवन के उद्घाटन के दौरान ही एक गर्भवती को इस उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए भर्ती किया गया।

उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि हाल के 2 वर्षों के दौरान लुचकी से दरिमा के मध्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा ढांचागत विस्तार किया गया है। इस दौरान इस क्षेत्र में 3 नए उप स्वास्थ्य केंद्र और करजी में 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हुई है। दरिमा में नया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माणाधीन है।

उप स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण के उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कतकलो में  मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत बनने वाले सडक़ का भूमिपूजन भी किया। इस सडक़ के बन जाने से दरिमा रोड से कतकलो हायर सेकंडरी स्कूल, मौसम विज्ञान केंद्र, पंचायत भवन तक का मार्ग मुख्य बस्ती के साथ यातायात के लिए सुगम हो जायेगा।

लोकार्पण और भूमिपूजन कार्य के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पारस राजवाड़े, मो अनवर, रामसाय राजवाड़े के साथ ही कतकलो, खाला, कंठी और नवा बांध के सरपंच और ग्रामीण भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news