रायपुर

नौवे तीर्थंकर पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक दिवस मना
23-Sep-2023 7:52 PM
नौवे तीर्थंकर पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन ब?ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे  पर्युषण  के अवसर पर आज तीसरे दिन शनिवार को दिन उत्तम सत्य दिवस मनाया गया।  नौवे तीर्थंकर श्री पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस के साथ अष्टमी का दिन भी है भगवान का गर्भ कल्याणक दिवस भी था। इस अवसर पर पुष्पदंत भगवान का निर्वाण कांड पूजन कर निर्वाण लाडू के साथ महाअर्घ च?ाया गया। प्रात: 7 बजे 12 वे तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का 4 स्वर्ण कलशो सें अभिषेक किया गया। आज के सभी समित जैन लविश जैन विजय कस्तूरे ने  प्रथम अभिषेक किया। रिद्धि सिद्धि शांति प्रदाता शांति धारा  नीरज गिरीश जैन ने किया । तत्पश्चात श्रीजी की आरती एवं सामूहिक पूजन कर महा अर्घ च?ाया गया। इस कार्यक्रम मे विशेष रूप सें ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय नायक सचिव राजेश जैन कोषाध्यक्ष लोकेश जैन उपाध्यक्ष विजय जैन सहसचिव नीरज जैन कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन राजीव जैन एवं मनोज जैन बंटी जैन, अमित जैन श्रद्धेय जैन, विवेक जैन शैलेन्द्र जैन अक्षत जैन मुकेश जैन रवि जैन अजय जैन उपस्थित थे ।

सांगानेर  से आये  ब्रम्चारी  पं. अंशुल शास्त्री ने अपने वक्तव्य मे कहा कि  राग,द्वेष, मोह से रहित ,अन्य पीड़ाकारक न हों, ऐसे आगमानुसार वचन बोलना उत्तम सत्य धर्म है।अकल्याण कारी वचन बोलना असत्य है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अध्यक्ष संध्या जैन उपाध्यक्ष सरिता जैन कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन एवं राजीव जैन ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिभा महिला मण्डल शंकर नगर द्वारा  धार्मिक डंब शेराज गेम नृत्य का आयोजन रात्रि 8.30 बजे किया गया है।  जिसमे तीन राउंड हुए इस धर्मिक शेराज मे कुल 4 टीम बनाई गयी जो की वहीं बैठे हुए मेंबर्स के द्वारा पर्ची निकल कर बनाई गयी ।

सम्मवेद शिखर की टीम ने सब सें ज्यादा नंबर प्राप्त किये और विजयी हुई आज 23 सितम्बर को जैन गोट टैलेंट का आयोजन किया है इसमे किसी भी उम्र के बच्चे ब?े युवा महिलाये अपने कोई विशेष हुनर टैलेंट दिखा सकते है। यह कार्यक्रम दिगम्बर जैन मंदिर मालवीय रोड महिला मण्डल अध्यक्ष संध्या जैन सरिता द् प्रस्तुत किया जा रहा है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news