कोण्डागांव

मधु को छत्तीसगढ़ डायमंड पोयट्री अवार्ड
25-Sep-2023 8:46 PM
मधु को छत्तीसगढ़ डायमंड पोयट्री अवार्ड

कोंडागांव, 25 सितंबर। कोंडागांव जिले की शिक्षिका एवं साहित्यकार मधु तिवारी को उनके साहित्यिक अवदान के लिए ‘छत्तीसगढ़ डायमंड  पोयट्री अवार्ड ’ 2023 से सम्मानित किया गया।

विश्व हिंदी रचनाकार मंच एवं अंतरराष्ट्रीय महिला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली हिंदी कवित्रियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चयनित महिला रचनाकारों की पुस्तक का विमोचन सह सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर के सिविल लाइन वृन्दावन हॉल  में रविवार को किया गया।  मुख्यमंत्री कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते साहित्यकार शिक्षक ब्रजेश तिवारी ने पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली से पहुंचे राघवेंद्र ठाकुर ने की।  ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी शिक्षिका मधु को शिक्षा व साहित्य में डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति राज्य सम्मान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा, महादेवी वर्मा सम्मान,  हिंदी सेवक सम्मान, बस्तर लोक कला व साहित्य सम्मान, काका कालेलकर हिंदी सम्मान, मुंशी प्रेमचंद साहित्य सम्मान, रास्ट्रीय हिंदी धरोहर सम्मान, कला साहित्य एवं संस्कृति अकादमी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय समता, सम्मान ,लोक असर सम्मान, अखिल भारतीय अग्नि शिखा साहित्य गौरव सम्मान ,साहित्य रत्न राष्ट्रीय समता सम्मान  गोवा ,फेस ऑफ इंडिया अवार्ड सहित पचास से भी अधिक संस्थाओं द्वारा डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। 

एकल काव्य संग्रह मुखर मौन,समर्थ साहित्यकार सुरेंद्र रावळ, दस साझा संग्रह में कविता, कहानियां, साक्षात्कार, 7 लेख, संस्मरण प्रकाशित हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news