कोण्डागांव

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक प्रतिनिधि ने जताया जनता का आभार
26-Sep-2023 9:40 PM
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक प्रतिनिधि ने जताया जनता का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 26  सितंबर।
  कोंडागांव विधायक प्रतिनिधि जेपी यादव ने 24 सितंबर को कोंडागांव में आयोजित  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में उपस्थित हुए क्षेत्र की जनता व सामाजिक जनों के प्रति आभार जताते हुए  कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज़ब से छत्तीसगढ़ सरकार की कमान संभाली है, सदैव जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करते आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास के लिए कटिबद्ध हैं। गरीब मजदूर किसान महिला युवा बुजुर्ग व्यापारी सभी के हितों को लेकर योजनाएं बनाकर संचालित कर रहे हैं। 

कोंडागांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 01 बजे तय था, जिसमें कोंडागांव विधानसभा व जिले की जनता अपने प्रदेश के मुखिया को सुनने 11 बजे से ही कार्यक्रम स्थल में पहुंचने लगी थी। मुख्यमंत्री का कोंडागांव में आगमन तय समय से कुछ विलम्ब हुआ और लगभग 4.30 बजे वे कोंडागांव पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में जनता की भीड़ 11 से लेकर 5.30 बजे तक बरकरार बनी रही। 

सभी क्षेत्रवासी जनता सामाजिकजन का स्नेह कार्यक्रम की सफलता के रूप में दिया। उम्मीद से दुगुनी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कार्य व कोंडागांव विधानसभा में मोहन मरकाम के कार्य से जनता खुश है संतुष्ट है। जनता ने आगामी चुनाव में पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रण कर लिया है।

विधायक प्रतिनिधि जेपी यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी सामाजिक जनों व जनता जनार्दन का कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सुधिजनों का तहेदिल से  आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news