गरियाबंद

वृद्धजन माता-पिता के समान
02-Oct-2023 8:27 PM
वृद्धजन माता-पिता के समान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 2 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर भिलाई स्थित सियन सेवा सदन में मौजूद वृद्धजनों को वर्किंग स्टिक, सहायक उपकरण व श्री फल शाल भेंटकर सम्मानित कर विशेष शिविर में स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, जनपद पंचायत सीईओ नरसिंह ध्रुव, सियान सेवा सदन संचालक राम गुलाम सिन्हा, कोमल साहू स्टापगण उपस्थित हर्षोल्लास के साथ वृद्ध दिवस मनाया।

संयुक्त कलेक्टर भगत ने कहा कि वृद्धावस्था बहुधा बचपन का पुनरागमन होता हैं। इस अवस्था में देख भाल सेवा जतन की आवश्यकता बहुत होती हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध जन माता पिता के समान  हैं, वे अपने आप को अलग न समझे। सेवा सदन संचालक को वृद्ध जनों के स्वास्थ्य व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने कहा। सियान सेवा सदन संचालक ने वृद्धा आश्रम की आवश्यकता और महत्ता के बारे जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 25 वृद्धजन रह रहे है, यहाँ उनके खाने-पीने के साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा हैं।

समाज कल्याण के उप संचालक डोनर प्रसाद ठाकुर ने सियान सेवा सदन में विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही राज्य शासन द्वारा वृद्धजन के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरण की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में वृद्धजनों को विविध बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इनसे बचाव के उपाय बताये गये।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के वृद्धजन, प्रेरक संस्था के पदाधिकारीगण, स्वास्थ्य से डॉ.मोनू मिरई, डॉ.गौतमी चन्द्राकर और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news