गरियाबंद

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाली शवयात्रा, किया आनोखा प्रदर्शन
04-Oct-2023 2:54 PM
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाली शवयात्रा, किया आनोखा प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा/अभनपुर, 4 अक्टूबर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अभनपुर के तत्वावधान में अभनपुर में कंाग्रेस सरकार के खिलाफ शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा कार्यालय अभनपुर से निकाली गई। जिसका अगुवाई भाजयुमो महामंत्री गौरव शर्मा ने की। 

इस दौरान नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, अभनपुर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, चंपारण से रिंकु चंद्राकर और खोरपा से रवि वर्मा सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे के साथ निकाली शवयात्रा बस स्टैण्ड पहुंचते ही भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भूपेश सरकार में भय, आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। पीएससी में घोटाले किए जा रहे हैं। अपने करीबियों को नौकरी देकर युवाओं के साथ धोखा कर रही है। इस दौरान भाजयुमो ने शव का दहन किया। 

युवाओं के सपनों में डाला डाका
भाजमुयों के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में च्ैब् में गड़बड़ी करते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों में डाका डाला है। जिस पर हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए इन भर्तियों पर रोक लगाई है। यह भ्रष्टाचारी सरकार के मुंह पर तमाचा है। इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी। नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इस निर्मम सरकार की अंतरात्मा भी मर चुकी है। सरकार इतनी असवेंदनशील है कि प्रदेश में इतने अपराध, अत्याचार भ्रष्टाचार के बाद भी कोई सुध नहीं है। जिसके विरोध में युवा मोर्चा अभनपुर विधानसभा द्वारा शव यात्रा निकाली जा रही है।

पुलिस ने डीजे किया जब्त
शव यात्रा के दौरान पुलिस की तगड़ी व्यवस्था थी। भाजयुमो को रोकने पुलिस ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन युवाओ के आक्रोश के सामने वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस प्रशासन ने डीजे को जब्त करने का भी प्रयास किया, परंतु कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ इसका पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे गाड़ी को छोड़ा गया। 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गौरव शर्मा, नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, अभनपुर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, चंपारण से रिंकु चंद्राकर और खोरपा से रवि वर्मा, मुकुंद मेश्राम, गुलशन साहू, राजू रजक, संजय साहू, ओम आशीष साहू, कौस्तुभ शर्मा, अंकित मेघवानी, खुशवन्त ठाकुर, नितुल देवांगन, हेमंत साहू, गोयल भट्ट, आदि मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news