सूरजपुर

दुर्गा पंडालों में भक्तों का उमड़ा सैलाब बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन
21-Oct-2023 8:47 PM
दुर्गा पंडालों में भक्तों का उमड़ा सैलाब बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर, 21 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जा रही है, वहीं बच्चों द्वारा माता रानी के दरबार में भक्ति में रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है। दुर्गा पंडालों में जहां भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं रंग-बिरंगे झालर लाइट में पूरा नगर में दुर्गा पूजा की धूम मच रही है।

 लगातार 20 वर्षों से मां दुर्गा पूजन समिति बस स्टैंड के द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है। माता रानी के दरबार में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर पूजन व भंडारा में शामिल होते हैं।

माता रानी के दरबार में नगर के उत्साहित बच्चों के द्वारा गरबा डांस सहित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। माता रानी की आरती पश्चात रोजाना विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का महाभोग लगता है। माता रानी का भंडारा लेने भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा है।

नगर पंचायत में एकमात्र मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है, यह आसपास के सैकड़ों ग्राम पंचायत के लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। गांव-गांव से लोग माता रानी के दर्शन एवं पूजन करने पंडाल में पहुंचते हैं, जहां समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि पूरे विधि विधान से माता रानी का 9 दिन भंडारा सहित भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होते हैं।

इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण मेघनाथ कुंभकरण सहित आतिशबाजी का शानदार नजारा सहित शानदार कार्यक्रम भी देखने को मिलेगा, जिसका इंतजार पूरा वर्ष प्रतापपुर नगरवासियों को होता है।

माता रानी के सेवा में अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,राजेश गुप्ता ,कमलेश गुप्ता कंचन सोनी, संजय जयसवाल ,जितेंद्र कश्यप,अरविंद जायसवाल,विनोद जायसवाल नवीन सोनू जायसवाल ,संजय तिवारी ,शेखर शर्मा ,अनमोल शर्मा ,अमित सोनी, अंकित, सोनू रजक, गोलू अरमान ,पल्लू महाराज ,निक्कू तायल, मां दुर्गा जी के पुजारी अवनीश तिवारी सहित भारी संख्या में नगरवासी माता-बहनें सक्रिय हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news