राजनांदगांव

भाजपा मीडिया से फिर जुड़े लोहिया
25-Oct-2023 3:19 PM
भाजपा मीडिया से फिर जुड़े लोहिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अक्टूबर।
भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने में भाजपा मीडिया सेल की प्रारंभ से ही अहम भूमिका रहते आई है। मीडिया सेल में वर्षों तक जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अशोक लोहिया विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकायों के चुनावों में मीडिया सेल की कमान संभालते रहे हैं, किंतु पिछले कुछ वर्षों में व्यावसायिक व्यस्तता के चलते वे मीडिया सेल में अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे थे।

मीडिया सेल में उनकी कमी लगातार महसूस की जा रही थी, जब यह विषय भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह  के पास पहुंचा तो उन्होंने मीडिया सेल में अशोक लोहिया को फिर से जोडऩे की पहल की। वे श्री लोहिया से मिले और पुन: अपनी सेवायें पार्टी के मीडिया सेल को देने का आग्रह किया, जिसे लोहिया ने संहर्ष स्वीकार किया। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार श्री लोहिया  जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल व उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री लोहिया का भाजपा का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news