राजनांदगांव

भाजपा ने किसानों का बढ़ाया आत्मसम्मान - संतोष
25-Oct-2023 3:21 PM
भाजपा ने किसानों का बढ़ाया आत्मसम्मान - संतोष

राजनांदगांव, 25 अक्टूबर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता  संतोष अग्रवाल शहर भाजपा के उत्तर व दक्षिण मंडलों के धुआंधार दौरे में व्यस्त है। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के उस आरोप को निराधार बताया जिसमें उन्होंने यह कहा है कि भाजपा ने किसानों पर अत्याचार किया है। 

उन्होंने कहा कि यह सर्वव्यापी तथ्य है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार किसानों से कृषि ऋण पर 16 प्रतिशत तक का भारी ब्याज वसूलते थे। भाजपा के सत्ता में आते ही किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने का क्रांतिकारी कदम उठाया गया था, जिसका परिणाम है कि अब किसानों को बिना ब्याज के ऋण मिल रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अच्छा होता कांग्रेस प्रत्याशी छत्तीसगढ़ को कांग्रेस द्वारा पिछले चुनाव में किए गए  36 वायदों में से कितने वायदे कांग्रेस ने पूरे किये इसकी सच्चाई जनता की अदालत में बताते।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news