राजनांदगांव

छग के शकील 37वीं नेशनल गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप के निर्णायक नियुक्त
27-Oct-2023 2:07 PM
छग के शकील 37वीं नेशनल गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप के निर्णायक नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय हॉकी निर्णायक शकिल अहमद 30 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2023 तक गोवा मे होने वाले 37वीं नेशनल गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने बताया की शकिल अहमद की नियुक्ति 30 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2023 तक गोवा में आयोजित 37वीं नेशनल गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी इंडिया द्वारा की गई है। शकिल अहमद उक्त प्रतियोगिता के लिए 26 अक्टूबर को गोवा के लिए रवाना हुए। श्री अहमद पिछले पांच वर्षो से हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायक हैं। 

उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, 
रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, रणविजय प्रताप सिंह, सहायक संचालक ए एक्का, नीलमचंद बैद, गणेश प्रसाद शर्मा, भुषण सॉव, अजय झा, प्रकाश शर्मा, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन, ऑशा थॉमस, अब्दुल कादिर , प्रिंस भाटिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, कुमार स्वामी, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, ममता गुप्ता, बबिता लिल्हारे, योगेश दिवेदी, दीपक यादव, अमित माथुर, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रागडे सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news