गरियाबंद

भाजपा के घोषणा पत्र से डरी कांग्रेस - नेहरू साहू
06-Nov-2023 3:20 PM
भाजपा के घोषणा पत्र से डरी कांग्रेस - नेहरू साहू

नवापारा-राजिम, 6 नवंबर। रविवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के उपरांत भाजपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र से कांग्रेस सरकार डर गई है। कांग्रेस सरकार ने आम जनता के बीच सरकार में रहते हुए भी सही समय पर घोषणा पत्र जारी नहीं किया। भाजपा ने घोषणा पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का ऐलान किया तो कांग्रेस इससे डर गई और बच्चों की तरह हरकत करते हुए धान खरीदी को 3200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर देने की घोषणा कर दी।

श्री साहू ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह कांग्रेस का घोषणा पत्र ठगपत्र है। इस पर जनता विश्वास नहीं करेगी। कांग्रेस सरकार ने 2018 में जो घोषणा की थी उसमें 60 फ़ीसदी भी घोषणा पूरा नहीं हुआ है।

 जो घोषणा कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया उसे अपने नई घोषणा पत्र में भी शामिल नहीं किया है। शराबबंदी को भी इस बार के घोषणा पत्र में शामिल नहीं करना प्रदेश सरकार की मंशा को साफ जाहिर करता है। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र को देखकर ऐसा लगता है कि वो पूरी तरह से हताश हो गए हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news