गरियाबंद
महानदी में डूबने से अधेड़ की मौत
06-Nov-2023 3:57 PM
राजिम, 6 नवंबर। राजिम के महानदी में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे की है। मौके पर अन्य लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8.30 बजे के आसपास महानदी के सोनतीर्थ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से 55 वर्ष के अधेड़ की मौत हो गई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजिम अस्पताल भेज दिया है। मृतक का नाम छोटे लाला भांडेकर बताया जा रहा है। मृतक राजिम का ही रहने वाला है। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान वृद्ध को मिर्गी का दौरा आ गया। इससे नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।